36गढ़ के 5 खिलाड़ी IPL मेगा ऑक्शन में शामिल, 590 खिलाड़ियों पर लगाई जाएगी बोली...
आज IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरू होने जा रहा है। मेगा ऑक्शन से 13 फरवरी तक चलेगी। ये ऑक्शन बेंगलुरु में होगा। इस बार नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। जिसमें से पांच खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ से शामिल होने का मौका मिला है। पढ़िये पूरी खबर-;
रायपुर। आज IPL Auction 2022 का मेगा ऑक्शन शुरू होने जा रहा है। मेगा ऑक्शन से 13 फरवरी तक चलेगी। ये ऑक्शन बेंगलुरु में होगा। इस बार नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। जिसमें से पांच खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ से शामिल होने का मौका मिला है। इनमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल हैं।
दरअसल, 590 खिलाड़ियों में जिसमें 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से लगभग 20 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे गए थे। इसमें से केवल पांच खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। हरप्रीत की बेस प्राइज 40 लाख, जबकि अन्य चार खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। 2017 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ी शुभम अग्रवाल को गुजरात लॉयंस ने टीम में शामिल किया था। उन्होंने IPL के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर दो विकेट अपने नाम किए थे। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार IPL ऑक्शन तक का सफर तय कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई प्लेइंग इलेवन तक नहीं पहुंच सका।