ऐतिहासिक फिल्म 'घर-द्वार' के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडे की धर्मपत्नी चंद्रकली की स्थिति नाजूक, अस्पताल दाखिल

पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-10-15 10:35 GMT

रायपुर। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म 'घर-द्वार' के निर्माता स्वर्गीय विजय कुमार पांडे की धर्मपत्नी और भनपुरी वार्ड की प्रथम पार्षद चंद्रकली पांडे की तबीयत गंभीर रूप से खराब है।

उन्हें राजधानी के VY हॉस्पिटल (कमल विहार) में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि श्रीमती पांडे की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब है। इस बीच कई बार उनका उपचार कराया गया।

इसके बाद भी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं होता देख उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि श्रीमती पांडे की हालत पिछले 2 दिनों से नाजुक बनी हुई है।

Tags:    

Similar News