मोहिनी राणा के निधन पर सीएम भूपेश ने किया दुःख प्रकट, सिंहदेव परिवार ग़मगीन

बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आज सुबह निधन हो गया, मोहिनी राणा को था कैंसर। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-06-29 06:50 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मोहिनी सिंह राणा पंचायत ग्रामीण विकास व लोक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की बड़ी दीदी हैं। 

पंचायत ग्रामीण विकास व लोक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की दीदी मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया। नेपाल में रहने वाली मोहिनी सिंह राणा सरगुजा में पिंकी दीदी के नाम से चर्चित थीं। लंबी बीमारी के कारण उन्हें नेपाल से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सरगुजा हाउस लाया गया था, जहां उनका इलाज भी चल रहा था। बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से सरगुजा राजपरिवार में शोक का माहौल है।

राजधानी रायपुर से प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव व उनके भतीजे जिला पंचायत सदस्य एआईसीसी मेंबर आदित्येश्वर शरण सिंह देव परिवार के साथ भोपाल रवाना हो रहे हैं।सरगुजा में जन्मी मोहिनी सिंह राणा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व मदनेश्वर शरण सिंहदेव एवं पूर्व मंत्री स्व देवेन्द्र कुमारी की जयेष्ठ पुत्री व छत्तीसगढ़ के स्वाथ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव व कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, भोपाल के अरुणेश्वर शरण सिंहदेव की दीदी थीं।

अपने दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ी "पिंकी दीदी" के नाम से लोकप्रिय मोहिनी राणा का जन्म 6 सितंबर 1949 को हुआ तथा विवाह नेपाल में हुआ था। उनके अकस्मात निधन से सरगुजा, नेपाल, भोपाल में शोक की लहर है। 

Tags:    

Similar News