प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा: प्रियंका के साथ सीएम करेंगे शिरकत, ‘भरोसे का सम्मेलन‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल...विकास के लिए 129 करोड़ की देंगे सौगात
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। यहां पर प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। यहां पर प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुड़ने की तैयारी चल रही है। सीएम भूपेश क्षेत्र के विकास के लिए 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात भी देने वाले हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का शुभारंभ होगा। प्रियंका के बस्तर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
पूर्व सीएम का बस्तर दौरा आज
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी आज बस्तर दौरे पर रहने वाले हैं। पूर्व सीएम यहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आज प्रियंका गांधी और वर्तमान सीएम भूपेश बस्तर दौरे पर हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इसके राजनीतिक मायने क्या हो सकते है यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
मार्च में अमित शाह ने की शिरकत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में बस्तर पहुंचे थे। अब बस्तर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम है। कुछ ही महीनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि आखिर छत्तीसगढ़ की सत्ता किसने हाथ लगेगी। क्योंकि सभी दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर आ रहे है या आ चुके है।