अटकलों पर विराम : सीएम बोले- हां... मरकाम कल मंत्री पद की शपथ लेंगे, कुछ के विभागों में भी फेरबदल होगा
सीएम श्री बघेल ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि, कल मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विभागों में फेरबदल की सूची कल जारी होगी। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे में चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। स्वयं सीएम श्री बघेल ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि, कल मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विभागों में फेरबदल की सूची कल जारी होगी। सीएम श्री बघेल ने बताया कि, प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफा स्वीकार हो गया है।
सैलजा और सिंहदेव से मिले बैज
उधर आज प्रदेश के कई कांग्रेसी नेता दिल्ली गए हैं। वहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग तय है। नवनियुक्त PCC चीफ दीपक बैज भी दिल्ली गए हैं। श्री बैज ने वहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की। इसके बाद री बैज डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से भी मुलाकात की है।