रामायण महोत्सव का शुभारंभ करने निकले सीएम : बोले- भगवान राम हमारे जनजीवन में रचे बसे हैं, छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता रहा है

श्री बघेल ने कहा कि, BJP को लगता है आजादी भी 2014 के बाद मिली। राहुल गांधी के अमेरिका में भाषण को BJP की ओर से देश का अपमान बताने के मामले में मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। क्या कहा उन्होंने पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-06-01 07:25 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर हैं। वे यहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, रायगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। रामायण महोत्सव को लेकर भाजपा के बयानों पर सीएम भूपेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। नरेंद्र मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए, उन्होंने प्राण त्यागते समय भी हे राम कहा, राम आदि भी हैं और अंत भी हैं। भगवान राम हमारे जनजीवन में रचे बसे हैं। छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता रहा है।

देश और मोदी अलग-अलग

श्री बघेल ने कहा कि, BJP को लगता है आजादी भी 2014 के बाद मिली। राहुल गांधी के अमेरिका में भाषण को BJP की ओर से देश का अपमान बताने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, देश और मोदी अलग-अलग हैं। राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

अनुज शर्मा पहले से ही भाजपा से जुड़े रहे

अनुज शर्मा और नीलकंठ टेकाम का भाजपा प्रवेश मामले में सीएम श्री बघेल ने कहा कि, अनुज शर्मा पहले से ही भाजपा से जुड़े रहे हैं। BJP में कोई भी आए या जाए हमें फर्क नहीं पड़ेगा। 

Tags:    

Similar News