सीएम का रायगढ़ दौरा : 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' के समापन में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री बघेल, 'केलो महाआरती' में होंगे शामिल...
सीएम भूपेश बघेल दो दिवसीय रायगढ़ दौरे पर रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ के समापन और ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे।...पढ़े पूरी खबर;
रायपुर- सीएम भूपेश बघेल दो दिवसीय रायगढ़ दौरे पर रहने वाले हैं। सीएम बघेल आज रायपुर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे, यहां जाकर मुख्यमंत्री ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ के समापन और ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5.45 पर अलग-अलग प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 6.30 बजे रायगढ़ में ‘केलो महाआरती‘ में शिरकत करेंगे। सीएम बघेल रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे थे सीएम...
बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस अवसर पर रायगढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया था और विकास कार्यों के लिए 465 करोड़ की सौगात दी थी। इस दौरान सीएम ने भूमिपूजन भी किया था।