बिरनपुर कांड पर CM का ऐलान : मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा, जांच की भी घोषणा
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। बिरनपुर कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उनकी घोषणा के मुताबिक बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक भुवनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की।
कमिश्नर के नेतृत्व में होगी जांच, सप्ताहभर में रिपोर्ट देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिरनपुर कांड की कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।