पूर्व सीएम डॉ. रमन और अभिषेक सिंह के खिलाफ EOW में शिकायत, कई घोटालों का आरोप

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा नेता विनोद तिवारी ने EOW के DIG आरिफ शेख को सौंपा शिकायत पत्र। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-07-07 08:24 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनके पुत्र अभिषेक सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत की है। विनोद तिवारी ने उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है।

युवा कांग्रेसी विनोद तिवारी ने ईओडब्ल्यू को पेश किए गए शिकायत पत्र में विस्तार से आरोप लगाया है कि डॉ. रमन सिंह ने चुनावों के समय निर्वाचन संबंधी दस्तावेजों में भी गलत जानकारी उल्लेखित किया है।

आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध लाभ अर्जित किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस के युवा नेता विनोद तिवारी ने अभिषेक सिंह के नाम पर सीए द्वारा बनाए गए दस्तावेजों की जांच की मांग भी की है।  

Tags:    

Similar News