6 साल बाद आज फिर खुलेगी कंप्यूटर घोटाले की फाइल : दो सदस्यीय टीम करेगी जांच

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में हुए कंप्यूटर खरीदी घोटाले की फाइल 6 साल बाद आज फिर खुलने जा रही है। इस मामले की जांच दो सदस्यीय टीम करेगी। पढ़िए कहा ​का है मामला...;

Update: 2022-05-02 07:36 GMT

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में हुए कंप्यूटर खरीदी घोटाले की फाइल 6 साल बाद आज यानी सोमवार को फिर खुलने जा रही है। इस मामले की जांच दो सदस्यीय टीम करेगी। दरअसल 2016 में बस्तर विश्वविद्यालय ने 65 कंप्यूटर खरीदे थे। इस खरीदी के बाद संबंधित फर्म का करीब साढ़े 26 लाख रुपए का भुगतान विश्वविद्यालय को किया जाना था। लेकिन तत्कालीन प्रबंधन ने फर्म को फूटी कौड़ी भी नहीं दी।

आज भी ये 65 कंप्यूटर विश्वविद्यालय में रखे हुए हैं। इसकी शिकायत राज्यपाल अनुसुइया उइके से की गई। इसके बाद जांच फिर से शुरु हुई है। अब इस मामले में राज्यपाल की अनुशंसा पर दो सदस्यीय टीम जांच करेंगे। इस जांच दल में हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अरुणा पलटा और अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेई शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News