Congress Convention : 85 संशोधन प्रस्तावों पर लगी मुहर... एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के लिए पार्टी के सभी पदों में 50 फीसदी आरक्षण

इस संशोधन प्रस्ताव के अनुसार कांग्रेस के सभी पदों में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक को 50% आरक्षण मिलेगा। महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 50% भागीदारी दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर ....;

Update: 2023-02-25 07:57 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महा अधिवेशन में पार्टी ने आज 6 संशोधन प्रस्ताव पास किए हैं। इसके तहत संविधान में कुल 85 संशोधन किए गए, जिसमें 6 प्रमुख संशोधन शामिल हैं।

इस संशोधन प्रस्ताव के अनुसार कांग्रेस के सभी पदों में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक को 50% आरक्षण मिलेगा। महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 50% भागीदारी दी जाएगी। अब पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस को भी कांग्रेस के संविधान में मंजूरी दी गई है।

Delete Edit

पार्टी के सदस्यता फार्म में थर्ड जेंडर का विकल्प

पहली बार कांग्रेस के सदस्यता फार्म में थर्ड जेंडर का विकल्प शामिल होगा। सदस्यता फार्म में पिता के साथ माता और पत्नी के नाम का भी विकल्प होगा। अब 8 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य की जगह 6 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य बनाए जाएंगे। अब AICC सदस्यों की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 होगी। CWC सदस्यों की संख्या 35 होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पीएम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष CWC के स्वाभाविक सदस्य होंगे।

Tags: