CG Politics : कवर्धा में कांग्रेस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साहू समाज के कई बड़े पदाधिकारी पार्टी में शामिल

इस बार कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। साहू समाज में इसी बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-10-26 07:38 GMT

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कवर्धा में कांग्रेस प्रत्याश्याी को बउ़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की दोनो सीटों में से एक में भी साहू समाज को टिकट नहीं मिलने से नाराज़ साहू समाज के जिला अध्यक्ष शीतल साहू और उपाध्यक्ष कौशल साहू, बालाराम साहू आज कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।

उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिला साहू समाज की बाहुलता वाला जिला माना जाता है। भाजपा भी अक्सर यहां से साहू प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है। लेकिन इस बार कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। साहू समाज में इसी बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News