कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : आईजी आरिफ शेख संभालेंगे सुरक्षा की कमान, कल से सैकड़ों अधिकारी और हजारों पुलिस वाले व्यवस्था में रहेंगे तैनात
नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था के लिए एक बड़ी टीम लगाई गई है। पढ़िए पूरी खबर…;
रायपुर। नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी के बीच प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी रायपुर रेंज के आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह पूरी व्यवस्था के लिए 21 फरवरी से लागू होगी। वहीं जिन अधिकारियों को इस पूरी व्यस्था का हिस्सा बनाया गया है उन्हें आज दोपहर बाद तक अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों के पास अपनी उपस्थित दर्ज करानी होंगी।
वहीं कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को लगाया गया है। ये सभी अफसर आईजी आरिफ शेख के निर्देशन में काम करेंगे।
आरिफ शेख के सहयोग के लिए 2 एआईजी, 5 एसपी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 17 एएसपी, 50 डीएसपी के साथ ही 28 प्रशिक्षु डीएसपी को भी जिम्मेदारी दी गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।