9 साल बेमिसाल : कांग्रेस सरकार और सीएम पर कसा तंज, नितिन बोले- भ्रष्टाचारियों की टोली तैयार कर रही सरकार...
महाजनसंपर्क अभियान को लेकर सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सीएम बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि, भूपेश जी और दूसरे कांग्रेस नेता क्या बोलते है उसे हम गंभीरता से नहीं लेते।...आगे क्या कहा...पढ़िए पूरी खबर;
रायपुर- भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान को लेकर सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने सीएम बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि, भूपेश जी और दूसरे कांग्रेस नेता क्या बोलते है उसे हम गंभीरता से नहीं लेते। भाजपा के राष्ट्रीय नेता आ रहे है, तो कांग्रेस को डर क्यों लग रहा है। कांग्रेस के पास राष्ट्रीय नेता नहीं है, राष्ट्रीय नेता के नाम पर राहुल, सोनिया और प्रियंका ही है। साथ ही कहा कि, हम खड़गे जी को जानते हैं, वे रबर स्टांप है। हमारे यहां रबर स्टांप नहीं चलता, हम हमेशा से कहते है कि, परिवार के बाहर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। परिवारवाद का खेल कांग्रेस हमेशा से करती आई है। कांग्रेस का जो खुद एटीएम बना हुआ है, वह कुछ ना बोले तो अच्छा है।
9 साल का लेखा-जोखा देने आ रहे है- नितिन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में और पूरे देश में 9 सालों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। हम गांव-गांव तक विकास की लहर पहुंचा रहे है और गरीबों तक रोशनी पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं मेडिकल सुविधा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सह प्रभारी नितिन न कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने सेवा का काम किया है। इसलिए हम सभी आज जनता को आभार व्यक्त करने जा रहे हैं। परंपरागत तौर पर अपने कामों का लेखा-जोखा जनता को पहुंचाने का कार्य करने वाले है, क्योंकि जनता हमारे लिए भगवान से कम नहीं है।
जांजगीर चांपा के दौरे पर क्या बोले प्रदेश सह प्रभारी...
बता दें, जांजगीर चांपा के दौरे को लेकर प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीनने कहा कि, केंद्रीय मंत्री गिरिराज बस्तर में है, वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते सरगुजा से जन सभा को शुरू करने वाले हैं। हमारा दौरा बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा की तरफ होगा और कई जगहों पर लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम किया जाएगा।
प्रदेश सह प्रभारी ने सीएम और कांग्रेस सरकार पर बोला हमला...
प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने कांग्रेस सराकर और सीएम बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि, भूपेश जी का खेल चल रहा है। भ्रष्टाचारियों की टोली बनाकर अपनी परंपरा और संस्कृति बना रहे हैं। काफी समय से कांग्रेस ने कमीशन खोरी को बढ़ावा दे रही है। इसलिए जनता त्रस्त है और भूपेश मस्त है। साथ ही कहा कि, 36 वादों के साथ सरकार ने जनता के पीठ पर चाकू घोपने का काम किया है।