SSB कैम्प में फूटा कोरोना बम : 5 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले...

भानुप्रतापपुर नगर से लगे हुए गांव में स्थित एसएसबी कैम्प में 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पढ़िये-;

Update: 2022-01-04 07:02 GMT

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर नगर में स्थित एसएसबी कैम्प में 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि डॉक्टर ने की है। सभी जवानों का टेस्ट किया गया। जिसमें से 5 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर नगर से लगे हुए गांव में स्थित एसएसबी कैम्प में 5 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि नगर के डॉक्टर ने की है। पांचों जवान छुट्टी पर बाहर गए हुए थे। छुट्टी से वापस आने के बाद उनकी तबियत कुछ थीक नहीं थी। जिसके बाद उनका टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।। इनमे से तीन जवानों को कन्हारगांव कैम्प में आइसुलेट किया गया है। एक जवान को अंतागढ़ कैम्प व एक को भिलाई कैम्प में आइसुलेट किया गया है।

Tags:    

Similar News