कोरोना अपडेट : नए केस की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी, बीते 24 घंटे में 5919 मरीज हुए ठीक...

प्रदेशे में कोरोना के नए केस की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। वही बीते 24 घंटे में 5919 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टी की गई है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 5664 नए कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आये है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-21 06:32 GMT

रायपुर। प्रदेशे में कोरोना के नए केस की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। वही बीते 24 घंटे में 5919 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टी की गई है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 5664 नए कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आये है। वही 15 मरीजों की उपचार के दौरान हो गई मौत, जिसमें 11 अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। प्रदेश में कुल पॉजिटिव दर 10.78 प्रतिशत है। प्रदेश में 52 हजार 411 लोगों की जांच की गई है। प्रदेश में एक्टिव केस अब 31 हजार 736 हो गए है। सबसे ज्यादा रायपुर में 1442 नए पॉजिटिव केस पाए गये है। वही दुर्ग जिले में 1053, कोरबा 267, रायगढ़ में 413, बिलासपुर में 256, राजनांदगांव में 334, जांजगीर-चांपा 207 और जशपुर में 187 नए केस दर्ज किये गये है।

Tags:    

Similar News