सभापति के मंच पर चढ़े पार्षदगण, नगर निगम की समान्य सभा में जमकर झूमा-झटकी

कांग्रेस भवन के लिए सामुदायिक भवन आबंटन में भाजपा पार्षदों के विरोध के बावजूद सदन ने किया प्रस्ताव पारित। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-08-13 11:27 GMT

बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इनमें लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी के खिलाफ सदन ने निलंबन का प्रस्ताव पारित किया और कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा। कांग्रेस भवन के लिए सामुदायिक भवन आबंटन में भाजपा पार्षदों के विरोध के बावजूद सदन ने प्रस्ताव पारित किया। बताया जा रहा है कि इसी वजह से विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक आज आयोजित किये गये सामान्य सभा में निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी के हाथ से पत्र छीनने के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी मंच पर चढ़ गये। इसके बाद भाजपा के पार्षद उनका साथ देने के लिए मंच पर चढ़ गये। मामले को गरमाता देख कांग्रेस के पार्षद भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी मंच पर चढ़ कर सचिव का साथ दिया।

इस बीच नगर निगम के सभापति ने मोर्चा संभाला और नाराजगी जताते हुए पार्षदों को फटकार लगाई। शासकीय अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अलर्ट रहने और शासन के निर्देश का पालन टाइम लिमिट में करने के सदन ने अंतिम चेतावनी दी गई। नगर निगम परिसीमन में वृद्धि 16 गांव, 2 नगर पंचायत व 1 नगर पालिका क्षेत्र में टैक्स पर महापौर रामशरण यादव ने सफाई टैक्स को छोड़कर सभी टैक्स में छूट मिली है।  


Full View


Tags:    

Similar News