दंपती पर धारदार हथियार से हमला : दोनों गंभीर रूप से घायल, बेटी लापता...
दंपती पर कुल्हाड़ी से जमकर हमला कर दिया गया। जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दंपती की 16 साल की बच्ची लापता है।...पढ़े पूरी खबर;
कांकेर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिवासी दंपती पर कुल्हाड़ी से जमकर हमला कर दिया गया। जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आखिर इन दोनों को घर में घुसकर क्यों मारा गया इस बात की पता नहीं चल पाया है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त दंपती घर में सो रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दंपती की 16 साल की बच्ची लापता है। यह पूरा मामला दुधावा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिहावापारा का है।