नक्सलियों की कायराना करतूत : पेगरापल्ली इलाके में आईईडी ब्लास्ट, जवान घायल

गांव पेगरापल्ली इलाके में 210 कोबरा के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आज आईईडी ब्लास्ट कर दिया। आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान निरंजन कुमार पासवान घायल हो गया। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-06-03 10:23 GMT

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है। पेगरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिए। इसके चपेच में आने से एक जवान घायल हो गया है। मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी ASP पंकज शुक्ला ने दी।

​मिली जानकारी के अनुसार तर्रेम थाना अंतर्गत गांव पेगरापल्ली इलाके में 210 कोबरा के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आज आईईडी ब्लास्ट कर दिया। आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान निरंजन कुमार पासवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News