राजधानी में फिर सक्रिय हुए बदमाश : पेट्रोल पम्प लूटने की कोशिश, कर्मी की पिटाई.. 3 हिस्ट्रीशीटर्स ने युवक को मारा चाकू

राजधानी के अरोड़ा हाईवे पेट्रोल पंप में 3 बदमाशों ने एक कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंप कर्मी गौरव कुमार सेन को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-05-20 13:13 GMT

मो. हसन- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। अपनी धाक जमाने और लोगों को डराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर बेखौफ निशाना बना रहे हैं। कुछ इसी तरह का आतंक मचाते हुए गुंडों ने इस बार पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। बीती रात को राजधानी के अरोड़ा हाईवे पेट्रोल पंप में 3 बदमाशों ने एक कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पंप कर्मी गौरव कुमार सेन को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। इसकी शिकायत थाने दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक बदमाश फरार है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी युवकों का नाम वीर कुलहरिया और हरीश पटेल है। वहीं एक आरोपी नोहर दिवरा फरार है। बताया जा रहा है कि, तीनों बदमाश पेट्रोल पंप में लूटपाट के इरादे के आए हुए थे। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

Delete Edit

तीन हिस्ट्रीशीटरों ने युवक के पेट में मारा चाकू

वहीं दूसरी घटना राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके की है। जहां FIR वापस नहीं लेने की बात पर तीन बदमाशों एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि, इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुरेश, लखेश्वर और सिद्धू ने निशांत नंदूरकर के पेट में चाकू से हमला कर दिया। युवक को चाकू मारने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। 

Tags:    

Similar News