डी पुरंदेश्वरी हटाई गईं : ओम माथुर बनाए गए नए भाजपा प्रदेश प्रभारी... कई अन्य राज्यों के भी प्रभारी बदले गए
अभी-अभी बीजेपी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है। डी पुरंदेश्वरी की जगह ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पार्टी ने हटा दिया है। उनकी जगह ओम माथुर को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी-अभी बीजेपी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक बिपलब कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया। मध्य प्रदेश का प्रभारी पी. मुरलीधर राव को बनाया गया और सह प्रभारी पंकजा मुंडे और रमा शंकर कठेरिया को बनाया गया है। वहीं डी पुरंदेश्वरी की जगह ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
सूची के मुताबिक यूपी के कई सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यूपी से राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। कौशांबी से लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर को दादर नगर हवेली और दमन और दीव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यूपी से राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को लक्ष्यद्वीप का प्रभारी और केरल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया है। देखिए सूची...