अचानक सड़क पर भिनभिनाने लगीं मधुमक्खियां : राहगीरों पर ताबड़तोड़ किए हमले, 6 को काटा इनमें से 3 की हालत गंभीर
मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग अपने वाहनों को सड़क पर छोड़कर भागते नजर आए। काफी देर तक मधुमक्खियों का सड़क के आस - पास गुम रहा था। पढ़िए पूरी खबर ...;
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के ढेंका स्थित अनुराग फ्यूल्स के पास इमली के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग अपने वाहनों को सड़क पर छोड़कर भागते नजर आए। काफी देर तक मधुमक्खियों का सड़क के आस - पास गुम रहा था। इस हमले में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पातल ले जाया गया। देखें वीडियो अचानक सड़क पर भिनभिनाने लगीं मधुमक्खियां : राहगीरों पर ताबड़तोड़ किए हमले, 6 को काटा इनमें से 3 की हालत गंभीर