तालाब में तैरती मिली युवती की लाश : बेरहमीपूर्वक हत्या के बाद पालीथिन के भीतर पत्थरों से बांधकर फेंकी गई थी, फिर भी ऊपर आ गया शव

शुक्रवार की शाम को तालदेवरी गांव में शाम के वक्त लोग तालाब में नहाने गए थे। तब उन्होंने तालाब में कुछ तैरता दिख, पास जाने पर पता चला कि यह शव है। तब ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। फिर क्या पता चला... पढ़िए...;

Update: 2022-06-25 10:20 GMT

जांजगीर-चांपा। यहां तालाब में एक इक्कीस वर्षीय युवती की लाश पालीथिन में पत्थर के साथ बंधी मिली है। बिर्रा क्षेत्र के इस मामले को निर्ममतापूर्वक हत्या का बताया जा रहा है। पहले युवती को मारा गया होगा फिर पॉलीथिन से बांधकर शव तालाब में फेंक दिया था। निर्दयी हत्यारों ने लाश का सड़ाने की गरज से उसे पत्थरों से बांध दिया था। इसके बावजूद शव ऊपर तैरने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, तालदेवरी निवासी सुमन यादव 21 जून को दिन के समय से लापता थी। शुक्रवार को उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी युवती की तलाश में थी, पर सुमन का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सुमन 12वीं तक पढ़ाई कर चुकी थी। शुक्रवार की शाम को तालदेवरी गांव में शाम के वक्त लोग तालाब में नहाने गए थे। तब उन्होंने तालाब में कुछ तैरता दिख, पास जाने पर पता चला कि यह शव है। तब ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। शव निकालने पर पता चला कि यह शव सुमन यादव का है। लाश आधी सड़ चुकी थी। पूरी प्लानिंग के साथ लाश को बड़े पॉलीथिन से बांधा गया था। पत्थर भी बांध दिए गए थे। 2 पत्थर लाश से बंधे मिले। पुलिस ने सुमन के परिजनों को जानकारी देकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में ह्त्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Tags:    

Similar News