पुल के पास मिला अधेड़ का शव: निर्माणाधीन बैराज से कूदकर दे दी जान, एक किलोमीटर दूर मिला शव

गुरुवार को दोपहर शनिचरी रपटा-पचरी घाट के पास एक अधेड़ वहां पहुंचा। अचानक उसने निर्माणाधीन बैराज में चढ़कर पानी में कूद पड़ा। .... क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-07 08:26 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अरपा नदी में बन रहे बैराज के पास एक अधेड़ ने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उसको ढूंढने लगे। दो घंटे बाद शव एक किलोमीटर दूर नदी किनारे पाया गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद मछुआरों ने बताया कि, गुरुवार को दोपहर शनिचरी रपटा-पचरी घाट के पास एक अधेड़ वहां पहुंचा। अचानक उसने निर्माणाधीन बैराज में चढ़कर पानी में कूद पड़ा। मछुआरों को लगा कि वह नहाने के लिए कूदा है। लेकिन, काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला। तब मछुआरों ने अधेड़ की तलाश की।

नानक पुल के पास मिला अधेड़ का शव 

मछुआरों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को अधेड़ के पानी में डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच दयालबंद स्थित गुरु नानक पुल के पास अधेड़ के शव को नदी में देखा गया।

पुलिस परिजनो की जानकारी जुटा रहीं है

नानक पुल के पास अधेड़ के शव को पुलिस ने बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन,उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों को इस घटना की सूचना देकर उसके परिजनो की जानकारी जुटा रही है।

Tags: