खेत में मिली लापता महिला की लाश: हत्या कर पहचान छिपाने चेहरा जलाया और खेत में फेंक दिया
तीन दिन से लापता महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्त 40 वर्षीय मधु जांगड़े के रूप में की गई है। महिला चाय की दुकान चलाते थी। पढ़िए पूरी खबर ...;
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल इलाके में तीन दिन से लापता महिला की लाश मिली है। महिला की शिनाख्त 40 वर्षीय मधु जांगड़े के रूप में की गई है। महिला चाय की दुकान चलाते थी। लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक जामुल के ढौर ग्राम में ग्रामीणों ने खेत में महिला की लाश देखी, जिसका चेहरा जला हुआ है। इसके बाद जानकारी गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस भी फॉरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला का चेहरा जला होने से पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है।
हथखोज स्थित इंस्ट्रीयल एरिया में चलती थी चाय की दुकान
मृतक महिला घासीदास नगर वार्ड 23 बॉम्बे आवास जामुल थाने के पीछे रहती थी। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका हथखोज स्थित इंस्ट्रीयल एरिया में चाय की दुकान चलती थी। यहीं से महिला गायब हुई थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। मधु की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शारदापारा निवासी मां ने अपनी बेटी के लापता की सूचना थाने दर्ज कराई थी।
पड़ोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस
महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस महिला के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि, शव से बदबू आ रही थी। जिस तरह से महिला की लाश मिली है, उससे लग रहा है कि महिला की हत्या कर पहचान छिपाने चेहरे को जलाया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही कातिल पकड़ में आ जाएगा।