फंदे पर लटका मिला युवक का शव : सालभर पहले ही किया था लव मैरिज, मौत पर उठे सवाल

दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं। ... पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-09-28 06:29 GMT

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को देख आस-पास के लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। मामला रामपुर थाना का क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के गोकुल नगर क्षेत्र के एमआईजी आवास संख्या 22 में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आर एस एस नगर में दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 1 वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी कोरबा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।

Delete Edit


तंबोली का शव फंदे पर लटका पाया

विवेक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी जल्द ही आम हो गई और इलाके में फैल गई। रामपुर पुलिस चौकी ने बताया कि, विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

Delete Edit


Tags:    

Similar News