मूक बधिर महिला को बनाया हवस का शिकार: बेटी ने पिता को सुनाई आपबीती...पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना तब हुई जब महिला अपने छोटे भाइयों के साथ सो रही थी।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-05-06 10:31 GMT

कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना तब हुई जब महिला अपने छोटे भाइयों के साथ सो रही थी। यानी रात के वक्त एक व्यक्ति घर में घुसा ओर दोनों भाइयों को धमकी देकर घर से बाहर भेज दिया। जिसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा, जैसे ही महिला ने विरोध किया तो दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट की, इतना ही नहीं भाइयों के साथ भी मारपीट की है।

बता दें, हवस के पुजारी ने मूक बधिर महिला को अपने जाल में फंसाकर उसी के घर में शारीरिक शोषण किया। बता दें, महिला न सुन सकती है और न बोल सकती है। इस घटना के बाद रेप पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई, तब जाकर पिता ने कुकदुर थाने में घटना की जानकारी दी। वहीं इस मामले को लेकर कवर्धा एएसपी मनीषा रावटे ने कहा कि, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पूरी घटना कुकदुर थाना के ग्राम छीरपानी की है।

Tags:    

Similar News