डेंगू-मलेरिया का कहर: आश्रम में पढ़ने वाले छात्र की मौत, 3 और बच्चे मलेरिया से पीड़ित मिले, महिला की भी गई मलेरिया से जान

जब सुबह आश्रम के बच्चे उसे उठाने के लिए पहुंचे तो वह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि छात्र ने सोते हुए ही दम तोड़ दिया था। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार वाले और अफसर भी आश्रम पहुंचे हैं। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-07-30 10:42 GMT

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दूसरी कक्षा के छात्र और एक महिला की मलेरिया से मौत हो गई। वहीं के आश्रम शाला में रहकर छात्र पढ़ाई कर रहा था। इधर महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस मामले को लेकर विभागीय जांच चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम मिरतुर के आश्रम में 7 साल का दिनेश नाग आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आश्रम के अधीक्षक मोतीराम कड़ती ने जानकारी दी कि, 3 दिन पहले छात्र की तबीयत खराब हो गई थी। उसे मिरतुर के अस्पताल ले जाया गया था, जहां मलेरिया की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब सुबह आश्रम के बच्चे उसे उठाने के लिए पहुंचे तो वह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि छात्र ने सोते हुए ही दम तोड़ दिया था। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार वाले और अफसर भी आश्रम पहुंचे हैं।फिलहाल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Delete Edit


डेंगू के 578 पॉजिटिव मरीज मिले

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक की रहने वाली महिला सविता यालम को भी मलेरिया से बीमार बताया गया था। जब महिला के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया तो महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की सांस थम गई। अब तक सिर्फ बस्तर जिले में ही डेंगू के 578 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 लोगों की जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल डेंगू से राहत पाने के लिए प्रशासन प्रयास में लगा हुआ है।

बच्चों के परिजनों को दी गई जानकारी - आश्रम अधीक्षक

आश्रम के अधीक्षक से जानकारी प्राप्त हुई है कि, आश्रम में पढ़ने वाले 3 और बच्चे भी बीमार हैं। वे भी मलेरिया से पीड़ित हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उन तीनो बच्चों के परिवार को और विभाग को जानकारी दे दी गई है।

Tags:    

Similar News