कृषि मेले में आईं 'देवी' : देवी गीत बजते ही कैसा नजारा बना, देखिए वीडियो...

उद्घाटन के लिए चीफ गेस्ट का इंतजार हो रहा था। मंच पर स्थानीय कलाकार लोकगीतों की प्रस्तुती दे रहे थे। कलाकारों की टीम ने इसी बीच अचानक नवरात्रि पर गाए जाने वाला देवी गीत गाना शुरू की दिया। जैसे ही देवी गीत में मादर की आवाज गूंजी कुछ महिलाएं अचानक ही मंच की ओर बढ़ने लगीं। फिर कया हुआ... पढ़िए...;

Update: 2022-04-13 09:57 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य स्तरीय कृषि मेले का बुधवार 13 अप्रैल को उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया। अभी उद्घाटन के लिए चीफ गेस्ट का इंतजार हो रहा था। मंच पर स्थानीय कलाकार लोकगीतों की प्रस्तुती दे रहे थे। कलाकारों की टीम ने इसी बीच अचानक नवरात्रि पर गाए जाने वाला देवी गीत गाना शुरू की दिया। जैसे ही देवी गीत में मादर की आवाज गूंजी कुछ महिलाएं अचानक ही मंच की ओर बढ़ने लगीं।

देवी गीत पर अचानक ही महिलाओं के थिरकने को छत्तीसगढ़ में झूपना कहा जाता है। यानी यहां भी कुछ महिलाएं झूपने लगीं। कुछ पलों के लिए पंडाल में अचानक ही सनसनी सी फैल गई। इस दृश्य का वीडियो बनाने और उत्सुकतावश लोगों के इन महिलाओं को देखने के लिए खड़े हो जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि कलाकारों की टीम से एक जानकार ने माइक से एनाउंस कर बताया कि थोउ़ी देर में गीत खत्म होते ही ये महिलाएं अपने आप शांत हो जाएंगी। तब मौजूद दर्शकों ने राहत की सांस ली। और हुआ भी कुछ वैसा ही, जैसे ही गीत खत्म हुआ, महिलाएं धीरे-धीरे शांत हो गईं। देखिए वीडियो-




Tags:    

Similar News