जनपद सीईओ पर ठीक व्यवहार न करने का आरोप : विधायक से शिकायत करने पहुंचे जनप्रतिनिधि, कर रहे हैं हटाने की मांग.....

विधानसभा के फरसगांव जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम पर जनप्रतिनिधियों के साथ उचित व्यवहार न करने और अवहेलना करने का आरोप लगा है .. पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-12-25 11:15 GMT

मनोज गोयल-केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले में जनपद सीईओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया है। केशकाल में विधानसभा के फरसगांव जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम पर जनप्रतिनिधियों के साथ उचित व्यवहार न करने और अवहेलना करने का आरोप लगा है।

उल्लेखनीय है कि, शनिवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप और उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम समेत सभी 20 जनपद सदस्यों ने केशकाल विधायक संतराम नेताम से मुलाकात कर लिखित शिकायत पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने उक्त सीईओ को हटाने की मांग की है। इस पर विधायक संतराम नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिख कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।


शासन को पत्र लिख कार्यवाही का दिया आश्वासन

जनप्रतिनिधियों का यह भी कहना है कि हमें ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है, जिनकी वजह से क्षेत्र में विकासकार्य अवरुद्ध हों। और यदि जल्द से जल्द उक्त सीईओ पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, तो आगामी दिनों में हम जनपद कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन तक करने पर बाध्य होंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनपद सीईओ और डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम पर शासन प्राशासन द्वारा किस प्रकार की कार्यवाई की जाती है।

Tags:    

Similar News