CG Politics : जिला कांग्रेस कमेटी ने युकां प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 6 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया, पीसीसी ने रद्द किया... उलटे जिला अध्यक्ष को ही भेजा कारण बताओ नोटिस

कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों को पार्टी से निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन कुछ जिलों में इसी आड़ में खेमेबाजी को बढ़ाव मिल रहा है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-11-29 10:16 GMT

संजय यादव/कवर्धा- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों को पार्टी से निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन कुछ जिलों में इसी आड़ में खेमेबाजी को बढ़ाव मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला है कवर्धा जिले में।

दरअसल हुआ कुछ यूं कि, मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत दस कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया। लेकिन दूसरे ही दिन यानी बुधवार को नेताओं को निष्कासित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इस मसले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष होरीराम साहू से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सभी कार्यकर्ताओं के के निष्कासन को तत्काल निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है।

पीसीसी की जानकारी के बिना ही कार्यवाही

इतना ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष से 24 घंटे के अंदर निष्कासित करने के कारणों को लेकर जबाव मांगा है। एक दिन पहले ही युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत दस कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को बिना जानकारी दिए आदेश जारी कर दिया था।

Tags:    

Similar News