डा. रमन का पलटवार : जनता प्रदेश सरकार से पूछ रही है... विकास कब होगा, शराबबंदी का क्या हुआ ?

छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज शाम 4 बजे आने वाले हैं। इसी बीच पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि...पढ़िए पूरी खबर;

Update: 2023-06-30 08:01 GMT

रायपुर- छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है। चुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आज शाम 4 बजे आने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा था कि, भाजपा की बची 13 सीटों पर भी जमानत जप्त कराने के अभियान में लगी हुई है भजापा। जनता देख चुकी है कि, किस तरह से कर्नाटक में सूपड़ा साफ किया गया था। ऐसा ही छत्तीसगढ़ में होगा, इसी बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि, बीजेपी का अभियान चल रहा है। सभी नेता समाज के लोगों के साथ बातचीत करने आ रहे हैं। नौ साल की उपलब्धियों की बात कर रहे हैं।

प्रदेश में विकास हुआ ही नहीं...

राज्य में दस सालों तक कांग्रेस ने गड्ढा खोदकर रखा था। कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस को कुछ बोलना से तो जनता को जबाव दें। क्योंकि कांग्रेस ने अस्पताल नहीं बनवाए, सड़क नहीं बनवाई, विकास हुआ ही नहीं है। जनता पूछ रही है कि, घोषणा पत्र का क्या हुआ, शराबबंदी का क्या हुआ। विकास के काम अधूरे पड़े है। ये इनकी उपलब्धियां है। अब तो प्रधानमंत्री भी सात जुलाई को आ रहे हैं। हमारी लकीर को मिटाने से कोई फ़ायदा नहीं अपना लकीर बड़ा करिए। हमारा ग्रास रूट में कार्यक्रम चल रहा है। हर बूथ को मजबूर करने में हम लगे थे। आपको बता दें, बूथ में चार कार्यक्रम होते है। बूथ में रहकर उसके क्षेत्र में क्या हो सकता है, वो करते है।

मणिपुर हिंसा पर सियायत...

मणिपुर में में भड़की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबनी जंग जारी है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा था कि, भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जल रहा है और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे हालात में केंद्रीय गृह मंत्री और पीएम मोदी को वहां जाकर स्थिति संभालने चाहिए। इसी का पलटवार करते हुए पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री को सीख देने की ज़रूरत नहीं है। गृहमंत्री लगातार वहाँ रहकर लोगों से मिल रहे हैं। शांति का वातावरण है, तो तकलीफ़ हो रही है, राहुल गांधी अब वहां उत्पात मचाने जा रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। 

Tags:    

Similar News