झारखंड पुलिस के आने पर भड़के डा. रमन : बोले- 3 साल बाद क्यों जागी झारखंड पुलिस, साजिश के तहत जोड़ा गया ब्रह्मानंद का नाम... हार के डार से प्रदेश सरकार करवा रही कार्रवाई

पास्को एक्ट के तहत 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है। 3 साल तक झारखंड की क्या पुलिस इंतजार करती रही ? पहले FIR में नाम नहीं था। बाद में जोड़ने का प्रयास किया गया। कांग्रेस हार के डर से कार्यवाही करवा रही है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-11-28 10:26 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उप चुनाव प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले में सियासत गरमाई हुई है। सीएम के बयानों पर पूर्व सीएम का पलटवार सामने आया है। उन्होंने झारखंड पुलिस के भानुप्रतापुर पहुंचने पर कहा- ये सरासर राजनीति से प्रेरित है। चुनाव की हार को देखते हुए घबराहट में लिया गया कदम है। कांग्रेस की हालत पूरे चुनाव क्षेत्र में सबसे खराब दिख रही है।

उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हार को देखते हुए कांग्रेस ने पुराने प्रकरण को पुनर्जीवित किया है। 3 साल बाद अचानक पुलिस जागी और गिरफ्तारी करने पहुंची। पास्को एक्ट के तहत 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है। 3 साल तक झारखंड की क्या पुलिस इंतजार करती रही ? पहले FIR में नाम नहीं था। बाद में जोड़ने का प्रयास किया गया। कांग्रेस हार के डर से कार्यवाही करवा रही है।

इतनी बेचैनी और घबराहट क्यों है?

वहीं, सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए डा. रमन ने कहा कि, षड्यंत्र का आरोप इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि 3 साल तक आखिर क्यों गिरफ्तारी नहीं की गई ? कोई नोटिस सूचना, एक भी समन जारी नहीं किया गया। यह गलत हो रहा है, इसका विरोध भारतीय जनता पार्टी करेगी। ईडी आईटी के सीएम बघेल का बयान पर कहा इतना बड़ा कोल घोटाला ईडी ने प्रमाणित किया है। आज तक किसी मुख्यमंत्री ने एक साथ इतने ट्वीट नहीं किए हैं। इतनी बेचैनी और घबराहट क्यों है? ईडी अपनी कार्यवाही कर रही है।

Tags:    

Similar News