मकान के अंदर मिला नाला : कालोनी में हर साल पानी भरने की समस्या ढूंढ़ने पर चला पता, चला दिया निगम ने बुलडोजर

एक मकान मालिक के यहां नगर निगम को नाला मिला है। मकान मालिक ने यहां पर स्लैब लगा दिया था, इसलिए किसी को पता ही नहीं चला कि आखिर कॉलोनी में जलभराव की समस्या हो कहां से रही है।...पढ़े पूरी खबर;

Update: 2023-07-01 11:54 GMT

मोनिका दुबे/रायपुर- राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में एक मकान मालिक के यहां नगर निगम को नाला मिला है। मकान मालिक ने यहां पर स्लैब लगा दिया था, इसलिए किसी को पता ही नहीं चला कि आखिर कॉलोनी में जलभराव की समस्या हो कहां से रही है। दरअसल, मकान मालिक ने नाले पर कब्जा कर स्लैब डाल दिया था। जिसकी वजह से देवेंद्र नगर में हर साल जलभराव की समस्या देखने को मिलती थी। लेकिन अब नगर निगम ने अवैध निर्माण वाले नाले पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि, यह नाला 35 साल बना हुआ था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। सवाल यह उठता है कि, इतने सालों तक क्या प्रशासन को इस अवैध नाले के बारे में नहीं पता था। हालांकि नगर निगम ने 35 साल बाद अवैध निर्माण नाले पर बुलडोजर चला दिया है। 



Tags:    

Similar News