हाथियों का उत्पात : सो रही महिला को कुचल कर मार डाला, घर भी फोड़ दिया
एक महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हाथी ने महिला के घर को भी नुकसान पहुँचाया है। पढ़िए पूरी खबर...;
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। यहां सो रही एक महिला को हाथी ने कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुँचा। मामला दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुलदुला वन परिक्षेत्र के सपघरा में एक महिला अपने घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हाथी ने महिला के घर को भी नुकसान पहुँचाया है।