इंजीनियर की बेटी ने की खुदकुशी : कर रही थी PAT की तैयारी, सुसाइड नोट में क्या लिखा पढ़िए...

PAT की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। क्या लिखा है सुसाइट नोट में पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-11-13 06:25 GMT

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के ​दुर्ग जिले में PAT (Pre Agriculture Test) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। मृतका का नाम 18 वर्षीय खुशबू नेताम, निवासी दल्ली राजहरा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है।

मोबाइल लॉक से पुलिस परेशान

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है। वह पद्मनाभपुर में आदित्य इंटरप्राइजेस और दिव्य इंटरप्राइजेस के ऊपर की मंजिल में पीजी में रहती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लड़की का शव कमरे में लगे पंखे से झूल रहा है। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने मोबाइल को चेक किया तो देखा फिंगर लॉक था। पुलिस ने छात्रा की डेड बाडी की उंगली की मदद से मोबाइल को अनलॉक किया। लेकिन, गैलरी और वाट्सएप लॉक होने के कारण चैट के साथ अन्‍य जानकारियों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मोबाइल को अनलॉक करवाने के लिए साइबर सेल में भिजवाया है। वहीं जांच करने पर लड़की की पहचान 18 वर्षीय खुशबू नेताम के रूप में हुई। वह दल्ली राजहरा की रहने वाली है। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी और उन्हें बुलवाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड नोट मिला

वहीं दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा है कि वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी कर चुकी है। पिछले ड़ेढ़ साल से दोनों साथ हैं। घर वाले हमारे रिश्ते के लिए राजी नहीं है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है। लड़के का नाम आदिल खान बताया जा रहा है। लड़का क्या करता है और कहां का है? पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस लड़की के कॉल डिटेल्स भी खंगालेगी।

पीजी में रहकर कर रही थी पढ़ाई

बताया जा रहा है कि खुशबू PAT की तैयारी करने करीब 6 महीने पहले ही दुर्ग आई थी। पीजी में रहकर अपनी तैयारी कर रही थी। इसके लिए वह मुक्ति नगर दुर्ग स्थित एसपी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में कोचिंग भी कर रही थी।

Tags:    

Similar News