उत्सव के लिए व्यापक तैयारियां : यहां जलेगा 81 फीट ऊंचा रावण, कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे लगभग पांच लाख लोग

इस बार दशहरा पर्व के दिन लगभग 5 लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। जिसको देखते हुए तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-05 06:59 GMT

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले के अंबिकापुर में दशहरा पर्व को देखते पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने भी शहर के ट्रैफिक व्यवस्था की तमाम प्रकार की व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। वहीं पुलिस विभाग ने शहर में 200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही कई मार्गों को वनवे कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा पर्व के दिन अंबिकापुर शहर में बड़े धूमधाम से रावण दहन मनाया जाता है। इसके साथ ही राज परिवार के पैलेस आज आम लोगो के लिए खोले जाते हैं, जहां अंचल के लोग काफी संख्या में पहुंच दशहरा पर्व के दिन सरगुजा रियासत के महाराज टी एस सिंह देव से मुलाकात कर उपहार देकर अपना दशहरा पर्व मनाते हैं। जिला प्रशासन का अनुमान है कि, इस बार दशहरा पर्व के दिन लगभग अंबिकापुर में 5 लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। जिसको देखते हुए तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है।


81 फीट का रावण बनाया गया

वहीं अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में इस बार 81 फीट का रावण और 50-50 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ बनाए गए हैं। इसके लिए दोपहर 3:00 बजे राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लगभग 6:00 बजे के आसपास पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगी और फिर वहां पर रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं रावण दहन में इस बार दिल्ली से विशेष प्रकार के पटाखे भी मंगाए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होंगे।

Tags:    

Similar News