झुग्गी-झोपडियों में लगी भीषण आग : 50 से ज्यादा घर जलकर खाक, एक के बाद एक 10 सिलेंडर फटे

भिलाई के पावर हाउस कैंप इलाके में आज गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक के बाद एक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। इससे 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए हैं।;

Update: 2022-04-09 13:37 GMT

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के पावर हाउस कैंप इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक के बाद एक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। इससे 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना की मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि कैंप-2 के सूर्या नगर इलाके की घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के पावर हाउस कैंप इलाके के एसबीएस अस्पताल के पीछे बस्ती में आज गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई है। एक के बाद एक 10 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं, जिससे 50 से ज्यादा घर खाक हो गए हैं। आग लगने से लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागकर अपनी जान बचा रहे हैं। घटना स्थल पर 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ी रेस्क्यू के लिए पहुंचे हैं। गनिमत रही कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच जारी है। देखिए वीडियो- 


Tags:    

Similar News