वन कर्मियों की हड़ताल स्थगित : सरकार से मिले आश्वासन के बाद माने वनकर्मी

प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे वन कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित हो गई है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद आज वन कर्मियों ने 2 महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है।;

Update: 2022-04-13 10:59 GMT

रायपुर। प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे वन कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को स्थगित हो गई है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद आज वन कर्मियों ने 2 महीने के लिए हड़ताल स्थगित की है। हड़ताल स्थगित करने का पत्र सरकार को दे दिया गया है। यह जनाकारी छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुलचंद शर्मा ने दी। बता दें कि वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल कर रहे थे। वही वन विभाग के रेंजर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया था।




 


Tags:    

Similar News