दोस्त की बेटी से छेड़छाड़ : एम्स की महिला डॉक्टर से पिता का डॉक्टर दोस्त करता था अश्लील हरकत, बदनाम करने दी धमकी

एम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर से अश्लील हरकत करने वाले एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के ही पिता का दोस्त है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-06-29 12:46 GMT

भिलाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर से अश्लील हरकत करने वाले एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के ही पिता का दोस्त है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी मिली है कि आरोपी डॉक्टर वर्तमान में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। वह भिलाई में तालपुरी इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल भिलाई में रहने वाली 28 वर्षीय महिला डॉक्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रायपुर एम्स में काम करती है और डॉ. पीके रथ (61) ने उसके साथ छेड़छाड़ किया है। महिला ने बताया कि डॉक्टर रथ उसके पिता का दोस्त है। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था। पीड़िता ने दिसंबर महीने में एक कार खरीदी थी। उसी दौरान डॉक्टर रथ उसके घर आया था। तब डॉक्टर ने कहा था कि तुमने नई कार ली है। मुझे घुमाओ। पिता का दोस्त होने के कारण पीड़िता उसे अपने साथ घुमाने ले गई। इस दौरान डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ किया। इसके बाद किसी तरह पीड़िता वहां से घर आई। पीड़िता ने पुलिस को ब​ताया कि इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। इस वजह से वह डर गई थी। बाद में पीड़िता ने अपने घर में पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर को समझाया। इसके बावजूद वह नहीं मान रहा था। मौका मिलते ही छेड़छाड़ करता था। फिर परेशान होकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत की थी। अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News