बस्तर दशहरा में लड़कियों से छेड़छाड़ : पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बदमाशों ने की छेड़खानी, देखिए वीडियो...

दशहरा देखने के लिए आईं लड़कियों के साथ कुछ मनचलों की ओर से छेड़छाड़ करने का करीब 7 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां किसी तरह से बदमाशों से बचकर निकलती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। कहां का है मामला पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-10 07:05 GMT

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ मनचले 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। मामला जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के पास का है। मनचलों ने पुलिस सहायता केंद्र के सामने ही ये शर्मनाक हरकत की है। हालांकि ये भीतर रैनी रस्म के दौरान हुआ है या बाहर रैनी रस्म के दौरान फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

पास ही खड़ा दिख रहा पुलिस का जवान

दरअसल बस्तर दशहरा के मौके पर दशहरा देखने के लिए आईं लड़कियों के साथ कुछ मनचलों की ओर से छेड़छाड़ करने का करीब 7 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां किसी तरह से बदमाशों से बचकर निकलती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। पास में ही एक पुलिस का जवान भी नजर आ रहा है, लेकिन उनके सामने इस तरह की हरकत होने के बाद भी इन मनचलों को रोकने की जुर्रत नहीं की गई। इसे लेकर भी सोशल मीडिया में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो के अंत में पास ही खड़ा एक युवक महिलाओं को सुरक्षित निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तब तक मनचलों की टोली से वे लड़कियां दूर निकल जाती है।

पुलिस ने कहा- आरोपियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई

यह वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला उजागर हुआ है। फिलहाल इस मामले के संबंध में पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि बस्तर दशहरा के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ के संबंध में कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। देखिए वीडियो-


Tags:    

Similar News