किरणमयी के काम से सरकार खुश : बढ़ाया गया कार्यकाल, आज से नए कार्यकाल की शुरुआत
श्रीमती नायक के कार्यकाल से संतुष्ट होकर सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। उन्होंने आज से नए कार्यकाल की शुरुआत भी कर दी है। पढ़िए पूरी खबर...;
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के कार्यकाल को आज 3 साल पूरे हो गए। श्रीमती नायक के कार्यकाल से संतुष्ट होकर सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। उन्होंने आज से नए कार्यकाल की शुरुआत भी कर दी है। सोमवार को श्रीमती नायक ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेकर नए कार्यकाल की शुरुआत की है। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने सरकार से शासन की योजना में ‘मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को जोड़ने की मांग की है। उनकी मांग है कि, छत्तीसगढ़ में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 लागू हो। छत्तीसगढ़ में जहां कार्यस्थल पर 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, वहां आंतरिक परिवार समिति का गठन अनिवार्य किया जाए। किरणमयी नायक के 3 साल के कार्यकाल में 4103 मामले उनकी आयोग के समक्ष आए, जिसमें 2175 का निराकरण किया जा चुका है।