सरकारी जमीन हड़पने का खेल : खाद्य समिति की आड़ में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण, शिकायत पर प्रशासन ने ढहाया

शहर की बेशकीमती सरकारी जमीन को हथियाने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने शबरी एंपोरियम के बगल में मौजूद निगम की खाली जमीन को हथियाने की मंशा से निर्माण कार्य कराया गया था। लोगों के माध्यम से निगम प्रशासन तक जब इसकी शिकायत पहुंची तो कार्यवाही का डंडा चलाते हुए निगम के तोडू दस्ते ने जेसीबी वाहन से उसे तोड़ दिया। कहां का है मामला पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2022-10-27 12:00 GMT

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बेजा कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही का दौर एक बार फिर से शुरु हो गया है। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने नगर निगम की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को निगम के तोडू दस्ते ने हटा दिया। लोगों के माध्यम से निगम के पास शिकायत पहुंची थी, जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई है।

खाद्य समिति ने किया था बेजा कब्जा

उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर की बेशकीमती सरकारी जमीन को हथियाने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई है। मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के सामने शबरी एंपोरियम के बगल में मौजूद निगम की खाली जमीन को हथियाने की मंशा से निर्माण कार्य कराया गया था। लोगों के माध्यम से निगम प्रशासन तक जब इसकी शिकायत पहुंची तो कार्यवाही का डंडा चलाते हुए निगम के तोडू दस्ते ने जेसीबी वाहन से उसे तोड़ दिया। इस कार्यवाही की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रतिभा खाद्य समिति की ओर से बेजा कब्जा किया गया था। देखिए वीडियो-

पक्का मकान ढहाया गया

कोरबा तहसीलदार मुकेश देवांगन ने बताया कि शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई है। नगर निगम की जमीन पर किसी समिति की ओर से कब्जा किया जा रहा था, जहां पक्का मकान को ढहाया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जैसे-जैसे शिकायत सामने आई वैसे-वैसे कार्यवाही का डंडा चलाया जाएगा। देखिए वीडियो- 



Tags:    

Similar News