राष्ट्रपति से मिलीं राज्यपाल : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की मुलाकात
रायपुर- दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। कल ही उन्होंने गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बीच आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा की थी। वहीं राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। यह मुलाकात औपचारिक मानी जा रही है।