गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राज्यपाल और जगदलपुर में सीएम फहराएंगे तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके तिरंगा फहराएंगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।;
रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसुईया उइके तिरंगा फहराएंगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराएंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, रविंद्र चौबे दुर्ग, मोहम्मद अकबर कबीरधाम, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, कवासी लखमा सुकमा, अमरजीत भगत राजनांदगांव, जयसिंह अग्रवाल बैकुण्ठपुर, डॉ.शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, अनिला भेड़िया बालोद, उमेश पटेल रायगढ़ तथा गुरु रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वज फहराएंगे।
गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, विकास उपाध्याय बिलासपुर, चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, चिंतामणि महराज बलरामपुर, शिशुपाल सोरी कांकेर, शकुंतला साहू बलौदाबाजार और इंद्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इन विधायकों काे भी मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, डॉ. केके ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विनय कुमार भगत जशपुर, विक्रम मंडावी बीजापुर, यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान- गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, गुलाब कमरो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।