हार्डकोर नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, दोनों पर था 2-2 लाख का इनाम
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई वारदातों में थे शामिल। पढ़िए पूरी खबर-;
बीजापुर। सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर एमएमसी ज़ोन के विस्तार प्लाटून 3 के नक्सल दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों नक्सलियों के उपर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
एमएमसी ज़ोन के विस्तार प्लाटून 3 के राजे और मंगलू ने सरेंडर कर दिया है। दोनों 6 साल से सक्रिय नक्सली रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई वारदातों में शामिल थे। अब मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग देंगे। बीजापुर पुलिस ने दोनों का स्वागत किया।