पांचवीं की छात्रा से हेड मास्टर ने की छेड़छाड़ : शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद जिले से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कक्षा पांचवी की बालिका के साथ प्रधान पाठक ने छेड़छाड़ किया है। पढ़िये पूरी खबर-;

Update: 2022-01-22 13:34 GMT

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कक्षा पांचवी की बालिका के साथ प्रधान पाठक ने छेड़छाड़ किया है। जिसके बाद बालिका ने ये बात अपने परिजनों से की। परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस में प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान पाठक 55 वर्ष का है। मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली का है। पुलिस आरोपी के खिलाफ 354 व पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Tags: