कोरोना संक्रमित मरीजों के भोजन में कमीशन खोज रहा स्वास्थ्य विभाग

कोविड संक्रमित मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी कमीशन खोजने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने किया। सूत्रों के अनुसार बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए मरीजों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, वहीं शासन को प्रति थाली 100 रुपए का आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है।;

Update: 2021-04-03 04:00 GMT

महासमुंद. कोविड संक्रमित मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में भी कमीशन खोजने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने किया। सूत्रों के अनुसार बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए मरीजों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, वहीं शासन को प्रति थाली 100 रुपए का आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है।

कोविड केयर सेंटर की अव्यवस्था और अफसरों की मनमानी के लेकर उपजे बवाल का अंत तकरीबन घंटे भर बाद सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. मंडपे के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। जिसके बाद घेराव स्थगित करते हुए भाजपाई लौट गए। पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा सहित करीब दो दर्जन भाजपा नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंच सिविल सर्जन का घेराव कर दिया। नेताओं ने जिला अस्पताल के साथ कोविड केयर सेंटर में बिना टेंडर किए ही मरीजों को भोजन परोसे जाने में कमीशन खोरी का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होने निविदा प्रक्रिया अपनाकर भोजन परोसने कहा गया।

सीएमएचओ से चर्चा के दौरान सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सासंद प्रतिनिधि पवन साहू, पार्षद द्वय देवीचंद राठी, मीना वर्मा, कमला बरिहा, भाजपा नेत्री उत्तरा प्रहरे, हिरण बाई, जितेन्द्र साहू, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हेमलाल यादव, हिरेन्द्र सोनी, जगन्नाथ छुरा, महेश चौहान, विक्की गुरूदत्ता, भरत खत्री, गोपाल वर्मा, सुरेन्द्र महाराज, अरविंद प्रहरे, योगेश सोनवानी, दीपक राव, आदित्य, तुषार, संजय साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक ने दी चेतावनी

डॉ. विमल चोपड़ा ने चेतावनी दी है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण कैंटीन संचालक राकेश सचदेव को सत्ताधारी नेताओं के दबाव में परेशान किया जाएगा तो भारतीय जनता पार्टी के बैनर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही कोविड़ वार्ड की लचर व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, कोविड वार्ड में एमडी डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए व कोरोना मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।

जताई नाराजगी

जिला अस्पताल में जरुरत मंद लोगों के लिए ब्लड नहीं मिलने कि शिकायत पर भी डॉ. विमल चोपड़ा ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल में ऐसी व्यवस्था करने की मांग की। जिसमें जरुर मंद लोगों को 24 घंटे ब्लड उपलब्ध हो सके। ताकि उन्हें इसकी वजह से परेशानी का सामना ना करना पड़े। चोपड़ा ने बंद पड़े ओटी को भी चालू करने की बात कहीं, जिस पर सीएमएचओ द्वारा ओटी शुरु होने की जानकारी दी गई।

Tags:    

Similar News