स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए सड़क हादसे का शिकार : बाइक सवार को बचाते समय डिवाइडर पर चढ़ी कार, गाड़ी क्षतिग्रस्त

Update: 2023-02-03 13:30 GMT

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कार शुक्रवार को डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब टीएस सिंहदेव अकलतरा जा रहे थे। उनकी कार के दो टायर और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस सड़क हादसे में सिंहदेव बाल-बाल बच गए। टीएस सिंहदेव सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पूर्व विधायक राकेश सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने अकलतरा आ रहे थे। रायपुर से अकलतरा आते वक्त बिलासपुर से पहले नेशनल हाईवे पर टीएस सिंहदेव​ के काफिला के बीच एक बाइक वाला घुस गया। बाइक वाले को बचाते समय टीएस सिंहदेव की कार डिवाइडर से टकरा गई। 

Tags:    

Similar News