एक करोड़ का गांजा जब्त : ट्रक में पेड़-पौधों के नीचे छुपा रखा था 4 क्विंटल गांजा

पुलिस ने कार्रवाई कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 400 किलो गांजा जब्त किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...;

Update: 2023-07-13 09:02 GMT

राहुल भोई-महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पुलिस लगातार अवैध कारोबारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 400 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि, एक युवक ओडिशा से मध्यप्रदेश की तरफ ट्रक में पेड़-पौधे के नीचे 400 किलो गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को ग्राम रेहटीखोल से गिरफ्तार कर लिया गया। बात दें कि, पिछले वर्ष 60 मामलों में 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से 10 करोड़ 12 लाख के 4814 किलो गांजा के साथ 51 वाहनों को जब्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Tags: